फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास जोड़ी पहलवानों ने की जोर आजमाइश

Sun, 25 Oct 2015 12:34 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी के अचला घाट(सिपाह) में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिन 50 जोड़ी पहलवानों ने एक दूसरे से दाव अजमाया। 28 जोड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

 
कुश्ती दंगल का उद्घाटन बसपा नेता अजमत एजाज सिद्दीकी बबलू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। गद्दे पर आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह

 को संबोधित करते हुए बसपा नेता एजाज सिद्दीकी ने कहा कि खेल से भाई चारा एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है। भारतीय पहलवानों ने अपनी कला और कौशल की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार परचन लहराया है। प्रतियोगिता में
विज्ञापन


जिला बाल केशरी, जिला अभिमन्यु, जिला कुमार, जिला भीम, जिला केशरी टाइटल की 50 जोड़ी कुश्ती हुई। कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव, महासचिव राष्ट्रीय पहलवान(सेना) लालजी यादव और पहलवान रामसूरत ने संयुक्त रूप से सभी

 का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका अशोक सोनकर, ओंकार पहलवान ने निभाई, सैफई से आए पहलवान कमलेश यादव ने मैट चेयरमैन की भूमिका निभाई। इस मौके पर उस्ताद महादेव सिंह, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश
विज्ञापन


कुमार यदुवंशी, रामभरत यादव, लालबहादुर यादव, शेखर बजरंगी, विजय, संजय यादव, राजकुमार, मग्घू, शिवशंकर, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें