फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना फार्मर रजिस्ट्री के नहीं मिल रही खाद, कई को लौटना पड़ा खाली हाथ

विज्ञापन
अरसिया सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
सुइथाकलां। क्षेत्र की बी-पैक्स अरसिया, सरायमोहिउद्दीनपुर समेत अन्य समितियों पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद पाने की होड़ में दिनभर समितियों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान कई किसान खाद मिलने से राहत महसूस करते दिखे, वहीं बड़ी संख्या में किसानों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सुइथाकलां क्षेत्र की सरायमोहिउद्दीनपुर, अरसिया, उसरौली, शेषपुर और अमारी समेत प्रमुख बी-पैक्स समितियों पर ढाई-ढाई सौ बोरी डीएपी भेजी गई है। सहकारी समिति के सचिव अवधेश चंद्र पांडेय ने बताया कि खाद वितरण में पारदर्शिता बरती जा रही है। खाद उन्हीं किसानों को दी जा रही है, जो आधार कार्ड और फार्मर रजिस्ट्री के दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। बिना दस्तावेज और सत्यापन के किसी भी किसान को खाद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें