फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विवाह सबसे बड़ा धर्म: आरिफ मोहम्मद खान

विज्ञापन
दलापुर महोत्सव समारोह को सम्बोधित करते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कन्या के विवाह का सौभाग्य कुछ लोगों को ही मिलता हैं। इससे पुनीत कार्य धरती पर कोई नहीं है। यह बात उन्होंने मंगलवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में बदलापुर महोत्सव के उद्घाटन के बाद कही। इस मौके पर 311 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित बनाएं। जब लड़कियां शिक्षित होती हैं तो अपने संस्कारों से दो कुलों को गौरवान्वित करती हैं। बेटियों को बेटों से ज्यादा परवरिश व सम्मान देना चाहिए क्योंकि बेटियां घर, परिवार, समाज की शान व आन होती हैं। जौनपुर को ज्ञान का केंद्र माना जाता है।
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश की सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है। इसका उदाहरण यहां आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह है। सरकार अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए भी महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। यहां 251 जोड़ी की शादी होनी थी लेकिन संख्या 311 तक पहुंच गई। इसके लिए अतिरिक्त बजट एलाट किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बदलापुर महोत्सव में प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। अभय चैतन्य स्वामी मौनी महाराज सगरा अमेठी, सांसद बीपी सरोज, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजक विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अतिथियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ साईं सीलम तेजा, दिनेश सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह, डा. प्रमोद मिश्र, जटाशंकर सिंह, योगेश पांडेय, साहब लाल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं संचालन अवनींद्र तिवारी ने किया।

बदलापुर महोत्सव में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े को आर्शीवाद देते केरल के राज्यपाल आरिफ- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें