बदलापुर महोत्सव में मनोंरज करने पहुंचे भोजपुरी कलाकार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्वागत क?
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। ‘नये भारत में नवयुग का नव निर्माण है मंदिर...’ गाकर आजमगढ़ के सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार की शाम को बदलापुर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया।
उन्होंने कहा कि आज से बीस वर्ष पहले हमने गाना गाकर जनता के बीच विकास करने का वादा किया था आज सांसद बनकर उसे पूरा कर रहा हूं। हमने वादा किया था श्रीमान जी आप सब का वोट यदि हम पाएंगे, कोई जो नहीं किया वो करके दिखायेंगे। बुड्ढी और बुड्ढा को पेंशन दिलाएंगे। इस वादे को आज पूरा कर रहा हूं। ग्राम्य विकास की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भी संबोधित किया। प्रणव सिंह ने राजतिलक की करो तैयारी, संग में लक्ष्मण,जनक दुलारी,अवध में राम आए हैं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदर्श मिश्रा (हरिहरपुर घराना आजमगढ़) ने भी खूब वाहवाही लूटी। इसके पूर्व लखनऊ से आये कलाकारों ने गंगा गोमती आरती,शिव तांडव की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गोमती आरती ने जीता दर्शकों का दिल
बदलापुर। बदलापुर महोत्सव का आगाज मंगलवार को गंगा- गोमती आरती व बदलापुर महोत्सव गीत से आतिशबाजी के बीच हुआ। धोबिया, लोक नृत्य तथत्थक नृत्य का दर्शकों ने आनन्द उठाया। उत्कृष्ट कलाकारों की भव्य प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया।