फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रत्याशी ने लगाया हमले का आरोप

Wed, 28 Oct 2015 01:15 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बक्शा ब्लाक के जिला पंचायत के वार्ड संख्या 27 से प्रत्याशी अनीता सिद्धार्थ ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित
विज्ञापन


शिकायत की है। उधर महेंद्र यादव ने इस घटना से इनकार किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दोपहर में वह रसवदिया गांव में प्रचार करने गई थीं। जहां महेंद्र यादव और उनके समर्थकों ने

उनकी गाड़ी रोक ली और गाली गलौज करते हुए हाथापाई की जिसमें उन्हें चोट आई है। उन्होंने कहा है कि इसकी शिकायत लेकर जब वह बक्शा थाने गई तो वहां के थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए हमलावरों का पक्ष लिया। अनीता
विज्ञापन


 सिद्धार्थ ने घटना की सूचना फोन से डीएम और एसपी को देने के बाद प्रेक्षक से मिलकर शिकायत की है। उधर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव का कहना है कि उनकी पत्नी सुनीता यादव इसी वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता वस ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कोई मारपीट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें