जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में हाथ में तख्ती और बैनर पर सरकार के खिलाफ लिखे नारे के साथ जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया।
भ्रमण के बाद गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है।
इससे जनता की थाली से दाल दूर होती जा रही है। पहले गरीबों की पहचान बनी दाल अमीरी का मानक बन गई है। सरकार की लापरवाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि प्रधानमंत्री आम
आदमी को उसका हक दिलाने में पूरा तरह से विफल हैं। शालिनी सिंह कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पिस रही है। चारो तरफ महंगाई की निंदा हो रही है लेकिन सरकार के उपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रही है। महंगाई के खिलाफ पार्टी पूरे देश बड़ा आंदोलन खड़ा करके जनता का जागरूक करेगी। इस मौके पर विजय शंकर उपाध्याय, मो. खालिद, सद्दाम हुसैन, अवधेश मिश्र, रंजना सिंह,
रागिनी, गीता, संजू, सीता, ज्ञानी, सीला, सुरेखा, चंदा, लक्खी देवी, अजय कुमार, आफताब, गोलू यादव, ऋषभ सिंह, अश्वनी यादव, अजीत, संदीप, आदि थे।