फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय गड्ढे में गिरा, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत हो गई। वह गड्ढे के पास खेल रहा था। अचानक अंसतुलित होकर गड्ढे में गिर गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष चंद्र गौतम का पुत्र आलोक (12) गांव के ईंट भट्ठा के पास कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आलोक चप्पल को डंडे में बांधकर घूमा रहा था। वह घूमते हुए पानी से भरे गड्ढे के पास आ गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। अन्य के बच्चों के शोर मचाने पर ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। पानी में कूदकर बालक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
करंट से युवक की मौत
खेतासराय। क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गांव निवासी बबलू सिंह 30 जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक भवन की छत पर खड़ा था। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। असावधानीवश बबलू तार की चपेट में आ गए। गंभीर रुप से झुलसने पर परिजन एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर पीएचसी सोंधी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने बबलू सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें