फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में छापा, मिले मादक पदार्थ

Wed, 08 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों जेल में बवाल के बाद बुधवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव ने फोर्स लेकर जेल में छापा मारा। छापे के दौरान सभी बैरकों की करीब पांच घंटे तक तलाशी हुई।
विज्ञापन


 इस दौरान मादक पदार्थ बरामद हुआ। किसी भी बैरक में मोबाइल तो नहीं बरामद हुई अलबत्ता मोबाइल की बैट्री और टूटे सिम जरूर मिले।

सुबह नौ बजे ही डीएम और एसपी अचानक जेल पर आधा दर्जन थानाध्यक्षों और पीएसी के साथ पहुंच गए। उन्होंने एक-एक कर सभी बैरकों की तलाशी ली।

 जिसमें मादक पदार्थों के अलावा दवा, टूटे सिम, मोबाइल फोन की बैट्री सहित अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुए। पहली बार प्रशासन ने सख्ती से बैरकों की तलाशी कराया।
विज्ञापन


 इससे पहले आधे घंटे में ही कोरम पूरा कर अफसर लौट जाते थे। लेकिन इस बार तकरीबन पांच घंटे डीएम और एसपी खुद भी जमे रहे।

इस दौरान बंदियों ने जेल अधिकारियों और बंदी रक्षकों की वसूली की कहानी सुनाकर अधिकारियों को मोटीवेट करने का भी प्रयास किया।

डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि छापे में नशे के सामान बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि बवाल करने वाले बंदियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें