फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरिद्वार में भूस्खलन से जौनपुर के पिता- पुत्री की मौत, यमुनोत्री पैदल धाम से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 24 Jun 2025 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर से हरिद्वार दर्शन के लिए निकले पिता- पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और मासूम बेटे के साथ परिवार के अन्य सदस्य हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए निकले मुंगराबादशाहपुर के पिता- पुत्री की भूस्खलन की घटना में मौत हो गई। मौत की पुष्टि हरिद्वार के जिला प्रशासन ने देर से की है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी हरिशंकर गुप्ता (45) व पुत्री ख्याति (7) अपने प्रतापगढ़ के रिश्तेदारों के साथ 20 जून को चार धाम यात्रा पर हरिद्वार के लिए निकले थे। सोमवार को यमुनोत्री पैदल धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। नौकैंची के समीप अचानक भूस्खलन होने लगा। देखते ही देखते दोनों मलबे में दब गए। 

प्रशासन ने रेस्क्यू कर देर रात शव को निकाला। इसके बाद जिला प्रशासन ने हरिशंकर के परिजनों को मौत की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फोन हरिशंकर के भाई अभय गुप्ता ने उठाया था। खबर सुनकर उसके हाथ से मोबाइल छूट कर नीचे गिर गया और वह दहाड़े मारकर रोने लगा।  
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, शव को मुंगराबादशाहपुर नहीं लाया जा सकता है, इसलिए दाह संस्कार हरिद्वार में ही किया जा सकता है। हरिशंकर की पत्नी मिथिलेश कुमारी अपने चार साल के बेटे हार्दिक व अन्य लोगों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें