फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रंगीलो पशु मेले और मिल्किंग प्रतियोगिता में भाग लेने को किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोंधी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को किसानों और पशुपालकों की जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 19 और 20 सितंबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में होने वाले रंगीलो पशु मेले एवं मिल्किंग प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की गई। पशुधन प्रसार अधिकारी जयराम ने बताया कि प्रतियोगिता में देसी नस्ल की गायों में गिर, साहीवाल, थारपारकर और गंगातीरी, विदेशी नस्ल में एचएफ और क्रॉस ब्रीड तथा भैंस वर्ग के पशुपालक प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में कुल 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रत्येक श्रेणी में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार 2.51 लाख, द्वितीय 1.51 लाख और तृतीय पुरस्कार 1.11 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने पशुपालकों से समय से पंजीकरण कराने और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज ने किसानों को पशुपालन के साथ उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान और पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें