बिठुआ कला गांव के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम मोहम्मद अमान से मिलकर चकमार्ग बनवाने के लिए पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने पत्रक के माध्यम से बताया कि गांव के उत्तरी छोर पर रेलवे लाइन है, जहां बस्ती में जाने के लिए कोई मार्ग नहीं है। इसके चलते स्कूली बच्चों, किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। आरोप लगाया कि बस्ती में जाने के लिए पूरा चिंता होकर एक चकमार्ग जाता है जिस पर अतिक्रमण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाकर चकमार्ग बनवाने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में विवेक यादव, हौशिला यादव, रामबरन यादव, दीपक, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।