मड़ियाहूं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले शनिवार को तहसील परिसर में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद को सौंपा। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने सिंचाई, खाद, बिजली, पशु स्वास्थ्य और मजदूरों के मुद्दे उठाए। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल ने बताया कि मांगपत्र में शारदा सहायक खंड-39 के जमालापुर रजवाहा, भन्नौर व किसुनपुर माइनर के टेल तक पानी, सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण, पुरानी बिजली व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर कमलेश गौतम, राकेश चंद्र मौर्य, सुनील कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद