फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भुगतान न मिलने पर आय, जाति व निवास सत्यापन कार्य से लेखपालों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य का मानदेय लंबे समय से लंबित होने के विरोध में शनिवार को तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने संबंधित कार्य का पूर्णकालिक बहिष्कार किया। हालांकि अन्य राजस्व कार्य पूर्ववत संचालित होते रहे।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य प्रभावित रहा। तहसील लेखपाल संघ इकाई के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने से लेखपालों में रोष है। इसी के विरोध में भुगतान होने तक आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य का पूर्णकालिक बहिष्कार किया गया है। अन्य सभी राजस्व कार्य सामान्य रूप से संचालित किए जा रहे हैं। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हड़ताल के दौरान सनंदन भट्ट, रणजीत, रोशन अली, पवन सिंह, आलोक गुप्ता, रामविलास मौर्य सहित तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें