फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं का जल्द करें समाधान 

Sat, 17 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अगहुआ गांव में किसान पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने किसान समस्याओं को लेकर अगहुआ गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें समस्याओ के निस्तारण को लेकर हुंकार भरी। उप जिलाधिकारी के नाम  15 सूत्रीय ज्ञापन थानेदार मीरगंज योगेन्द्र सिंह को सौपा।
विज्ञापन


पंचायत में जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने प्रसासन को चेताया की गरीब किसानों की समस्या का हल नहीं किया गया तो यूनियन के लोग सड़क पर उतर जाएंगे। सरकार किसानों को गरीब और कमजोर न समझे। उन्होंने कहा की बीडीओ मछलीशहर जीपी कुशवाहा द्वारा फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर अगहुआ के कोटेदार का अनुबंध पत्र बहाल कर दिया गया।

जिसकी जांच की जाए। मछलीशहर में ब्लड बैंक खोला जाए, लोहिया गांव सवैया में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, लोहिया गांव में सवैया अगहुआ में उप स्वास्थ्य केन्द्र बना है पर एएनएम नहीं रहती है। यहां एएनएम को नियुक्ति करके प्रसव केन्द्र बनाया जाए।  
विज्ञापन


राशन कार्ड बनाने में धांधली की जा रही है। जिसकी जांच की जाए।  इस मौके पर चिन्तामणि यादव, लालजी यादव, अशोक यादव, बाबा यादव, घनश्याम मौर्या, हरीराम यादव, लालता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, शीला देवी, फू लचन्द्र, सावित्री आदि रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें