जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।
जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने किसानों को ढैचे की खेती करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि ढैचे की बुआई से मृदा संरचना में सुधार होता है। इससे आगामी फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है। कहा कि जनपद के सभी किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें। पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे। गांवों में शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डाॅ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. आरके सिंह, उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।