फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुराने डीएपी को अंकित मूल्य पर भुगतान करे किसान’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इफको की पुराने मूल्य की 60 हजार बोरी डीएपी स्टाक में है। इनकी बिक्री सहकारिता व औद्यानिक समितियों के माध्यम से की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने कहा है कि किसान बोरी पर अंकित मूल्य का ही भुगतान करें। इफको द्वारा आपूर्ति की गई डीएपी की बिक्री साधन सहकारी समितियों, डीसीएफ, पीसीएफ, यूपी एसएस, इफको ई बाजार, एफपीओ, आइएफएफडीसी, औद्यानिक समितियों और एग्री जंक्शन के माध्यम से किया जाता है। पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें पुराने मूल्य के उर्वरकों को केंद्र प्रभारी मिटाकर मिथ्याछाप के सहारे बढ़ा मूल्य वसूला। इसकी पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क है।जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि वह बोरी पर अंकित 1200 रुपये ही इफको की डीएपी का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें