फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुफ्त में मिले बिजली

Sun, 22 Nov 2015 01:20 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुफ्त में बिजली और सूखा राहत का चेक देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सभा की।
विज्ञापन


किसानों ने अपनी मांग से संबंधित  मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने हाथ में हंसिया लेकर

प्रदर्शन किया। किसानों की भीड़ में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन सीजन से किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। पिछले साल धान की फसल हुदहुद तूफान में नष्ट हो गई।
विज्ञापन


बाद में गेहूं की फसल बेमौसम बारिश में चौपट हो गई और अबकी बार धान की फसल सूखे को भेंट चढ़ गई। किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली तो किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो

जाएगा। किसान नेता राजनाथ यादव ने कहा कि सरकार को बेमौसम बारिश में चौपट हुई फसल का मुआवजा किसानों को देना चाहिए। जिले में कुछ किसानों को मदद दी गई लेकिन अधिकतर को अभी भी मदद का इंतजार है। जिले को सरकार

 ने सूखा ग्रस्त घोषित कर दिया है तो किसानों को उसका लाभ भी मिलना चाहिए। बिजली मुफ्त की जानी चाहिए और बिजली का बकाया बिल भी सरकार को माफ करनी चाहिए। खाद और बीज सस्ते दर पर किसानों को उपलब्ध कराई जाय।

 गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए जौनपुर में चीनी मिल की स्थापना कराने की भी मांग किसानों ने की। इस मौके पर सीता देवी, प्रेमा पाल, संगीता, समला पटेल, राधा देवी, पनदेई, जड़ावती, शांती देवी, मंजू, विमला, दुर्गावती, रीता, शिव प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें