भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिला मुख्याल में पर 11 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को सबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अमरनाथ यादव ने कहा कि शारदा सहायक खंड 39 में पानी बढ़ाया जाए। कुलाबा और नालियों की सफाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड के नाम पर हो रही वसूली पर रोक लगाने की मांग की। कैंप लगाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाने, जिले के सभी तिराहे और चौराहे पर अलाव की व्यवस्था और लोहिया गांव सवैयां मछलीशहर में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाए।
ग्राम पंचायत भटवार में तैनात सफाई कर्मी द्वारा सफाई नहीं की जा रही है, इसकी जांच कराई जाए। इस मौके पर लालता प्रसाद, फूलकुमारी, राम सूरत, धीरेंद्र, संगीता, मालती, चंद्रवती, कलावती, लालती, शोभनाथ आदि मौजूद रहे।