फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mon, 02 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया-इटहरा बाईपास के लिए किसानों की भूमि के अधिग्रहण में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार का पुतला फूंकने को लेकर सदर विधायक नदीम जावेद के साथ पुलिस की तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


 पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया तो किसान झंडे-डंडे के साथ पुलिस की तरफ बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों के तेवर देखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहमे नजर आए।मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में सतहरिया-इटहरा बाईपास मार्ग निर्माण के लिए सरकार ने तमाम किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस नेता डा. बीएल वर्मा पिछले नौ दिनों से अनशन पर थे।

पांच दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सतहरिया स्थित अनशन स्थल से उठाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। डा. वर्मा की हालत गंभीर होने की खबर मिलने के बाद सोमवार को सदर विधायक नदीम जावेद समर्थकों के हुजूम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। विधायक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान डा. वर्मा को एंबुलेंस में लेकर जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक ने डा. वर्मा को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतले को छीनना चाहा। इसको लेकर विवाद हो गया। पुतले की छीनाझपटी को लेकर विधायक के साथ पुलिस की तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने तीन बार पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें