फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सांड के हमले में घायल हुआ किसान, उपचार के दौरान मौत, घर में मातम का माहौल

Thu, 08 May 2025 02:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

किसान पशुओं को चराने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया। घटना में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कुंभ गांव में सोमवार को पशु चराने गए किसान की सांड के हमले में बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।बताया जाता है कि कुंभ गांव निवासी हरिलाल गौड़ (62) सोमवार को गांव के बाहर तालाब पर पशुओं को चराने के लिए ले गए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान छुट्टा सांड के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के घर में मातम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें