फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट से किसान की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। खुटहन गांव के उचैना मजरे में रविवार को करेले की फसल पर दवा का छिड़काव करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी उमाशंकर यादव (42) के घर के बगल स्थित खेत में करेला की खेती फसल लगी है। करेले के पौधाें ऊपर चढ़ाने के लिए बनाए गए बांस बल्ली के झमड़े पर बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। फसल पर दवा का छिड़काव करते समय वह तार के संपर्क में आकर जमीन पर गिर गए और छटपटाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंडे से तार को हटाया और उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता, बेटी साक्षी, दृष्टि और पुत्र प्रतीक पर दुखों का पहा़ड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें