फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किराया तय नहीं, यात्रियों से मनमानी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा का न तो किराया तय है न ही रुकने का कोई नियम है। कोई रेट बोर्ड भी संबंधित विभाग की ओर से नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके कारण वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे आए दिन चालक व यात्रियों में विवाद हो रहा है। जिले में कुल 5278 ई-रिक्शा, 1912 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं।
इसमें 2000 से अधिक ई-रिक्शा व 1200 ऑटो रिक्शा का संचालन शहर में होता है। इनके लिए 16 रूट तय किए गए हैं, लेकिन अभी तक एआरटीओ व नगर पालिका की ओर से किस रूट का कितना किराया है, इसका निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा निवासी जितेश दुबे ने बताया कि रायबरेली जा रहे पिता को जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन पर बैठाने आया था।
ओलंदगंज से जौनपुर जंक्शन तक किराया 20 रुपये है। रात में ई-रिक्शा वाले ने 30 रुपये ले लिए। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। इसी तरह वाराणसी जाने के लिए जौनपुर जंक्शन पर पहुंचे वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 की जगह 30 से 40 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें