जौनपुर। डायजापाम के साथ गिरफ्तार युवक को लेकर पेशी पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस पर आरोपी युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी मां जमीन पर लोट गई।
कदमरसूल निवासी रवि गिरी को पुलिस ने डायजापाम के साथ गिरप्तार कर उसे पेशी के लिए न्ययालय लेकर पहुंची थी। वहां पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे एक जून की रात में ही घर से उठाया था। दो जून को युवक की मां ने सीएम और मनवाधिकार आयोग को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाने का दावा किया है। युवक की बहन ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष लाइनबाजार दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को डायजापाम के साथ पानी टंकी के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया है। वह वाराणसी टापटेन का अपराधी है। उसके खिलाफ दस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके परिजनों का आरोप बेबुनियाद है।