जिगना। बिहसड़ा बाजार में टायर की दुकान पर आए युवक ने टायर खरीदा फर्जी तरीके से ऑनलाइन पैसा भेजकर ठगी की। खाते में पैसा न आने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के बीजर कला गांव निवासी नागेश्वर पांडेय की बिहसड़ा बाजार में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर ऑटो पार्ट, टायर आदि की दुकान है। शुक्रवार शाम युवक आया। मोल भाव के बाद छह टायर जिए। नौ हजार रुपये फर्जी आईडी से पैसा ट्रांसफर कर मोबइल में दिखाया। टायर लेकर चला गया। जब पैसा खाते में नहीं आया तो तलाश शुरू की तो दूसरे दुकानदारों ने बताया कि नया टायर बेचने दो युवक आए थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहचान हो गई। सौरभ मिश्रा के खिलाफ तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।