फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जब पिता के जीवित थे, तभी चार लोगों ने मिलकर करा जमीन की फर्जी वरासत

विज्ञापन
बदलापुर में प्रार्थना पत्र देते फरियादी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 113 फरियादियों ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की अगुवाई में त्वरित न्याय की गुहार लगाई। इनमें आहोपुर गांव निवासी राजमणि भी शामिल रहे, जिन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जब उनके पिता किशोर जीवित थे, तभी चार लोगों ने मिलकर फर्जी वरासत कराकर जमीन अपने नाम कर लिया। जबकि उसके एक वर्ष बाद पिता की मौत हुई। आरोप है कि मां का नाम हटाकर उन लोगों का नाम लाया गया और अब मां के नाम कोई जमीन ही नहीं है। इससे वह काफी दिनों से परेशान है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। बक्खोपुर गांव निवासिनी साधना तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर पड़ोसी कब्जा कर लिए हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं कि जा रही है। बिठुआकला गांव निवासी विमला उपाध्याय ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी जोत की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। छह माह से कोतवाली का चक्कर काट रही हूं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ढेमा गांव निवासी केशरी प्रसाद दुबे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री श्रेया दिव्यांग है, जिसका प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र मिलते ही जिलाधिकारी ने सीएमओ को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देशित किया। थरथरी निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनका प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया जा रहा है. जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार और एसएचओ को निर्देशित किया गया कि शिकायत की जांचकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर अवगत कराएं। इस दौरान कुल 15 मामलों का मौके पर ही डीएम ने समाधान किया। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखें, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। मड़ियाहूं : सीआरओ अजय कुमार अंबष्ट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शाहगंज: उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव लंबित प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। मछलीशहर : एडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी मृत्युंजय सिंह ने रामलीला की जमीन पर अतिक्रमण,मछलीशहर नगर के फूलखां निवासी लालजी गुप्ता अपने पुत्र राजेश व बहू संगीता पर प्रताड़ित करने, तहसील अधिवक्ता यमुना प्रसाद बिंद निवासी मड़वा दोदक ने कई वर्षो से आने जाने का रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाने, सुनीता पत्नी रामजस निवासी गोधना ने उपजिलाधिकारी के न्यायालय में बटवारा का मुकदमा दाखिल होने पर भी विपक्षी द्वारा जबरन निर्माण कर कब्जा किए जाने की शिकायत किया।संबंधित विभाग को निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें