फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली तमंचा लेकर युवक कर रहे थे ठांय-ठांय, पुलिस ले गई थाने........

विज्ञापन
जफराबाद पुलिस द्वारा जप्त किए गये नकली असलहे । - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जफराबाद। नाथूपुर चौराहे के पास रविवार की दोपहर सड़क किनारे एक-दूसरे पर नकली पिस्टल तानकर वीडियो बनाना चार युवकों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि पिस्टल नकली है और वे यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे। घंटों थाने पर बैठाने के बाद जफराबाद पुलिस ने चारों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नाथूपुर चौराहे के पास रविवार की दोपहर एक कार आकर रुकी। उसमें से चार युवक उतरे। दो ने अपनी कमर से नकली पिस्टल निकाला और एक-दूसरे पर तान दिया। तुरंत बाद ठांय-ठांय की आवाज निकलने लगी। यह देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सकते में आए लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एसओ धर्मवीर सिंह को दी। आननफानन पुलिस भी वहां पहुंच गई और तत्काल चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई तो युवकों ने बताया कि यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे। उनकी पिस्टल नकली है और कार के अंदर से मोबाइल के जरिए ठांय-ठांय की आवाज निकाल रहे थे। उनका एक साथी इस वीडियो को मोबाइल कैमरे में शूट कर रहा था। सच सुनने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चारों युवकों को अपने परिजनों को फोन कर थाने बुलाने को कहा। सार्वजनिक स्थल पर ऐसा कार्य न करने की हिदायत देते उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें