फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर घर से बाहर निकला किशोर, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश....

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकले किशोर की घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदे से लटकती लाश पाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सलारपुर गांव निवासी अवधनारायण का पुत्र सचिन (16) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उठकर कमरे से निकलकर घर के बाहर चला गया। काफी देर तक सचिन के न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकती उसकी लाश पाई गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि किशोर कुछ दिनों से तनाव में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें