फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, पथराव

Thu, 21 May 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी रोकने से खेतासराय में दीदारगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को डेढ़ घंटे तक लोग चिलचिलाती धूप के बीच जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


लोगों के सब्र का बांध टूटा तो स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे वहां से भी कोई राहत नहीं मिली तो गुस्साए लोगों ने केबिन पर पथराव कर दिया।

हालांकि जाम में फंसे लोगों ने ही पथराव करने वालों को रोका भी। लोगों की नाराजगी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस बुलवा ली गई। गेटमैन से भी लोगों का विवाद हुआ।

 इस दौरान तमाम लोगों ने जान जोखिम में डालकर खेत के रास्ते बाइक और साइकल निकाल रेलवे लाइन को पार किया।

बुधवार को वाराणसी की ओर से शाहगंज की ओर जा रही मालगाड़ी 11:10 बजे खेतासराय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक्सप्रेस गाडि़यों की क्रासिंग के लिए उसको स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन


वाराणसी की ओर से आने वाली मालगाड़ी को जब खेतासराय स्टेशन पर रोका जाता है तो उसके दो से तीन वैगन क्रासिंग से बाहर ही रह जाते हैं। बुधवार को भी ऐसी ही हुआ।

जिस समय मालगाड़ी रुकी उसी वक्त लगन, बारात से तमाम लोग भी लौट रहे थे। थोड़ी ही देर में दोनों छोर पर लंबा जाम लग गया। एक तो चिलचिलाती धूप और ऊपर से जाम में फंसने के कारण लोग बेहाल हो उठे।

जाम में फंसे लोगों के सब्र का बाध टूटा तो तमाम लोग अपने वाहन सड़क पर छोड़ स्टेशन पर पहुंच गए। लोग स्टेशन मास्टर की केबिन में घुसकर क्रासिंग खोलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


 भीड़ का दबाव देख पुलिस बुलवा ली गई। इसी बीच कुछ लोगों ने क्रासिंग के पास स्थित केबिन पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही जाम में फंसे लोगों ने ही पथराव करने वालों को रोक दिया।

तीन सवारी गाडि़यों को पार कराने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया तो डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें