जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने स्वयं के गोद लिए गांव नाथूपुर के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान केंद्र के सभी रजिस्टर की जांच की । जांच के दौरान समय पर निर्धारित टीके नहीं लगाने, गर्भवती महिलाओं का
वजन कम दिखाने और पौष्टिक आहार दुगना नहीं देने की खामी मिली। इस पर नाराजगी जताने हुए डीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता व रीता यादव के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने सबसे पहले
नाथूपुर गांव स्थित आगनबाड़ी व एएनएम के रजिस्टर, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों के ग्रोथचार्ट रजिस्टर की जांच की। इस दौरान समय पर निर्धारित टीके नहीं लगाने और डियूलिस्ट उपलब्ध नहीं कराने,आगनबाडी संगीता व रीता यादव द्वारा
गर्भवती महिलाओं का वजन कम दिखाने और पौष्टिक आहार दुगना नहीं देने सहित 15 में से छह महिलाओं का प्रसव घर पर होने की कमी मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का
निर्देश दिया। इस दौरान एएनएम अनिता मिश्र द्वारा बताया गया कि उन्हें पहले एएनएम द्वारा रजिस्टर चार्ज में नहीं दिया गया है। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी को एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारी के
गैर जिम्मेदारी से कार्य करने पर कार्यवाही का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. दिनेश यादव, डा. आरके सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद अशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहें।