भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को किसानों की समस्या समाधान को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल पंचायत की। जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शारदा सहायक खंड 39 में किसानों की सिंचाई को देखते हुए पानी छोड़ने के लिए पंद्रह दिन का रोस्टर का अनुपालन किया जाए। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्चधिकारियों का
औचक निरक्षण कराया जाए। इसके बाद जिले के सभी किसान, मजदूर, दलित, जनता की समस्याओं को तहसील, विकास खंड, पुलिस स्टेशन पर जो भी समस्या हो उसका निदान अविलम्ब किया जाए। किसानों का पचास हजार कर्ज समस्त बैंको
से माफ किया जाए। जर्जर तार खंभों को बदला जाए। लटके हुए बिजली के हाइटेंशन तार को टाइट किया जाए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, राजमणि, बाबूराम, पूर्णमासी गौतम, आजमगीर अंसारी, तैय्यब अली, हामिद अली, मंजू देवी आदि उपस्थित रहें।