फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्य में धीमी गति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार की देर सायं बदलापुर सभागार में विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यो की समीक्षा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्य में धीमी गति पर नाराजगी जताई। कार्य की गति बढ़ाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। कहा कि ठेकेदारों की मानीटरिंग करते रहें जिससे कार्य समय और गुणवत्ता पूर्ण संपन्न हो सके। उन्होंने सड़क, आवास के अधूरे कार्यो को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, अमृत सरोवर, ग्राम सचिवालय, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा की। निर्देश दिया कि मनरेगा के कार्य तेजी लाई जाए। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। जिससे श्रमिकों का जीवन आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अधूरे पड़े आवास को शीघ्र पूर्ण कराएं और पात्र लाभार्थियों को लाभ शत-प्रतिशत दिलाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने डीसीएनआरएलएम को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों को तेज किया जाए और इनके द्वारा विविध प्रकार के उत्पाद को निर्मित कराते हुए उत्पादन बढ़ाने के साथ ही बाजार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीसीएनआरएलएम ने अवगत कराया कि जनपद में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मशरूम, इत्र इत्यादि का उत्पादन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश का चहुमुखी विकास हो और प्रदेश में खुशहाली रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें