फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका विकास कर रही डबल इंजन की सरकार - ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
बदलापुर महोत्सव में बोलते डिप्टी सीएम डा बृजेश पाठक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की मंशा गांव में रहने वाले अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना है। सामूहिक विवाह, आयुष्मान, आवास, घर-घर पानी आदि योजनाओं के माध्यम से सरकार यह काम कर रही है। वे बुधवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में बदलापुर महोत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी को बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तो मुहैया करा ही रही रही है, नवजात बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना जैसे कल्याणकारी काम भी कर रही है। गांव के गरीबों को तवज्जो दिया जा रहा है। हमने स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का उद्घाटन किया और सभी स्टालों को देखा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, अनिल पांडेय ने स्वागत किया।
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सिर्फ विकास मात्र है। उसी के निमित्त विकास के सभी बिंदुओं पर हम काम कर रहे हैं। महोत्सव के आयोजक विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने उप मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री को सम्मानित किया। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, जय कुमार सिंह, साहब लाल कन्नौजिया, योगेश पांडेय, विनोद तिवारी, लवकुश सिंह, विनोद मौर्या आदि मौजूद थे। संचालन अवनींद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन

दस दिव्यांजनों को दी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
बदलापुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दस दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। विधानसभा क्षेत्र की नीलम यादव, धुरंधर, शिवशंकर, राजेश कुमार, दीपक कुमार, रिजवान बानों, एकता गौड़, विकास सिंह, पुष्पा सिंह, रिंकू आदि को ट्राई साइकिल दी गई। इस मौके पर जिला दिव्यांग कल्याण जनसशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला मौजूद रहीं।
नहीं दिखा पाए जौनपुरी मूली
बदलापुर। उप मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टाल पर पहुंचे तो उन्होंने मौजूद पौधों और उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। उनको नरेंद्र सेवन वेराइटी के बेल के फल को दिखाया गया। मगर वे जौनपुर की पहचान मूली देखना चाहते थे। अधिकारी उन्हें मूली नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें