फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में पूर्व की भांति होगी प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह और अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप तिवारी के संयुक्त प्रयास से विश्वविद्यालय के 2020 की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा पूर्व की भांति आंतरिक एवं वाह्य परीक्षक से ही संपन्न कराई जाएगी। शिक्षक हित में लिए गए कुलपति की ओर से लिए गए इस निर्णय का दोनों शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। कहा है कि इससे परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता बनी रहेगी। इसके पूर्व परीक्षा संचालन समिति ने कोरोना महामारी फैलने के कारण लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालयों को केवल आंतरिक परीक्षकों से अपने ही स्तर पर प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा संपन्न कराने लेने की संस्तुति कर दी गई थी। स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रभाकर सिंह ने कुलपति के पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें