फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में नकल का आरोप सिद्ध होने पर 65 विद्यार्थियों की परीक्षाएं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025-26 में अनुचित साधनों का प्रयोग करने के आरोप में 65 परीक्षार्थियों के संबंधित प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जांच में आरोप सही नहीं पाए जाने पर 13 परीक्षार्थियों को दोषमुक्त कर दिया गया। है। अनुचित साधन समिति की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान सचल दल ने कई छात्र-छात्राओं को नकल सामग्री और अनुचित साधनों के साथ पकड़ा था। इसके बाद संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की विषय विशेषज्ञों से जांच कराई गई। विशेषज्ञों की रिपोर्ट, यूएफएम समिति की संस्तुति के आधार पर परीक्षार्थियों के मामलों में निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार, बीटेक, बीएड, बीएससी, बीए, बीसीए, बीबीए, एलएलबी, एमए और एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 65 परीक्षार्थियों के संबंधित प्रश्नपत्र निरस्त किए गए हैं। इन प्रश्नपत्रों में उन्हें शून्य अंक दिए जाएंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय के नियमानुसार संबंधित विषय में कैरी ओवर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। समिति ने उन्हें दोषमुक्त करते हुए उनका परीक्षा परिणाम सामान्य रूप से घोषित करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, समर्थ सेल और परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस संबंध में सूचना अपलोड करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें