वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवीन मूल्यांकन भवन में चल रहे मूल्यांकन कार्य का परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश दिए। नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के प्रथम एवं तृतीय तथा परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पिछले 10 दिनों से चल रहा है। समाजशास्त्र, हिंदी, भूगोल, सैन्य विज्ञान, पत्रकारिता, दर्शनशास्त्र विषयों में मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विषय का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो चुका है। कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य के निर्देश पर इस बार से परीक्षकों के प्रपत्र ऑनलाइन लिए गए है तथा उसकी सत्यापित प्रति को मूल्यांकन केंद्र पर सत्यापित होने के बाद ही परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं निर्गत की जा रही है। मूल्यांकन समन्वयक डॉ. रसिकेश ने बताया की परीक्षकों की सहूलियत और पादर्शिता के लिए ही विवि इस बार से ऑनलाइन डाटा तैयार कर रहा है। जिससे आगामी दिनों में मूल्यांकन को त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस दौरान सह समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. अजित प्रकाश यादव, मूल्यांकन प्रभारी अनिल निगोह, मन्नू मिश्रा, मनोज, शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे।