क्षेत्र के भटहर चकिया गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से सोमवार को चार विश्वा गेहूं की फसल जल गई। प्रयास के बाद भी फसल को जलने से बचाया नहीं जा सका। अगहुआगांव निवासी उमाशंकर मौर्य उर्फ मुसई का भटहर चकिया गांव में खेत है। सोमवार को तड़के सुबह 4 बजे शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देख गांव के लोग खेत के पास पहुंच गए। चारों तरफ किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने बूझाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन फसल को जलने से नहीं बचाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक फसल जल चुकी थी।