जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले में रैलियां निकाली गईं और पोस्टर और रंगोली बनाई गई। छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचा कर लोगों को मताधिकार की महत्ता बताई। टीडी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि सभी मतदान करेंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से मतदान करने की शपथ दिलाई।
विभिन्न स्कूलों से बच्चे रैली निकालकर टीडी इंटर कालेज पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रंगोली, पोस्टर और मेंहदी का अवलोकन किया। ई-मतदाता पहचान पत्र का शुभारंभ भी किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीएलओ सुशील कुमार मड़ियाहूं, नीमा शुक्ला, जया साहनी सदर, जितेंद्र कुमार केराकत और हंसा यादव शाहगंज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम वित्त रामप्रकाश ने कहा कि साफ-सुधरी छवि के प्रतिनिधि का ही चुनाव करें। टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आभार जताया। संचालन जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर नितिश कुमार, डीआईओएस राजकुमार पंडित, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चतुर्वेदी, डॉ. जंगबहादुर सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. सुनील सिंह, अब्बास रिजवी आदि मौजूद रहे। वहीं टीडी महिला महाविद्यालय के उमानाथ सिंह सभागार में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्व. रवि प्रकाश सिंह नैदानिक मनोविज्ञान परामर्श एवं निर्देशन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. डीआर सिंह, प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह, टीडी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह मौजूद रहीं।
सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने मतदान करने की शपथ दिलाई। डॉ. विभा सिंह, डॉ. अंजनी मिश्र, मेजर सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. अनुभा शुक्ला, योगेश कुमार, मनीष सिंह, आशीष मिश्र, सूर्य कुमार सिंह, गौरव सिंह मौजूद रहे।
मछलीशहर: बिहारी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में तहसीलदार अमित त्रिपाठी, सीओ विजय कुमार सिंह, प्रबंधक अजय प्रताप यादव, प्रवक्ता राजेश दुबे आदि मौजूद रहे। उधर बीआरसी में बीईओ शैलपति यादव ने शिक्षकों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
गभिरन: पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने शिक्षकों और छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर आरती पाल, सरिता तिवारी व हेमंत श्रीवास्तव आदि रहे।
---
प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यालय किए गए पुरस्कृत
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वालों को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में टीडी इंटर कॉलेज ने प्रथम, जनक कुमारी इंटर कॉलेज ने द्वितीय और मो. हसन इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। मेंहदी प्रतियोगिता में खुशनुमा जीजीआईसी प्रथम, शिल्पी गुप्ता बीआरपी इंटर कॉलेज द्वितीय, शुभा टीडी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर में टीडी इंटर कॉलेज की अंजली पाल प्रथम, गुलाबी देवी इंटर कॉलेज की उच्चाशय सिंह द्वितीय व जनक कुमारी इंटर कॉलेज के अवनीश कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, नेहरु बालोद्यान इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंअर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पूर्व में हुई निबंध प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय फार्मेसी विभाग से कुनाल पांडेय प्रथम, बीफार्मा से रितिका जायसवाल द्वितीय, व्यवहारिक मनोविज्ञान से प्रियंका पाठक तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जमुहाई के डॉ. जयप्रकाश सिंह, प्रतापगंज इंटर कॉलेज के डॉ. उदय सिंह, सहकारी इंटर कॉलेज मेहंरावा की तब्बसुम बेगम, सिंगरामऊ इंटर कॉलेज के बृजेश सिंह, विशाखा, डॉ. पूनम सिंह रहीं।
---
स्वयं सेवकों ने मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में एनएसएस की पांचों इकाइयों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र सिंह ने शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने हस्ताक्षर अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममोहन अस्थाना ने किया। इस मौके पर डॉ. पवन सिंह, डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. डीके पटेल, कर्मचंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, राजुल सिंह, सत्यम, बृजमोहन, अनुराग, शालू, श्रेया, शिवानी, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।