पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आईं विश्व की प्रथम विकलांग महिला एवरेस्ट विजेता और स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेस्डर अरुणिमा सिन्हा ने कायस्थाना और फुलखां मोहल्लों की
मलिन बस्तियों में झाड़ू लगाया। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सफाई का जीवन में खास महत्व है। जीने के लिए जितना जरूरी भोजन और पानी है, उतना ही जरूरी स्वच्छता।
देश की छवि बदलने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर डीआईजी देवी प्रसाद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, मनीष यादव लल्लन प्रसाद हरिओम गुप्ता आदि रहे।