फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा सरकार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। बरईपार कपूरपुर गांव में गुलाब पाल के घर आयोजित चाची महदेई देवी की श्रद्धांजलि (तेरही) समारोह में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पुलिस हर मुद्दे पर फेल है। हर जगह भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने बताया कि जौनपुर में अभी पिछले दिनों पशु तस्करों ने एक सिपाही की हत्या कर दिया। खुद पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आम जनता की सुरक्षा क्या करेगी। सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कहीं कोई अश्लील वीडियो में पकड़ा जा रहा है तो कहीं कोई घूस लेते हुए पकड़े जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा खत्म हो जाएगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधायक लकी यादव, मुंगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, जिला पंचायत सदस्य ननकू राम यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, विधान सभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, राम इकबाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अमर बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें