फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भोजन कर रात में सोने गए छात्र की मौत, पिता ने कहा-हार्टअटैक से गई बेटे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजीबाजार। थाना क्षेत्र एक गांव में शनिवार की रात भोजन करने बाद सोने गया बीए का छात्र सुबह नहीं उठ सका। उसकी मौत का पता चलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम है। पिता ने बताया कि बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई।चोरहा गांव निवासी उदयराज विश्वकर्मा ने बताया कि बेटा सिकंदर (18) शनिवार को भोजन करने के बाद बिस्तर पर सोने गया। रविवार सुबह जब बेटा देर तक नहीं उठा तो लोग उसे उठाने के लिए गए। बेटा बिस्तर पर अचेतावस्था में पड़ा था। पिता ने स्थानीय डॉक्टर को बुलाया तो डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। सिकंदर की मौत की खबर सुनते ही पिता अचेत हो गए। सिकंदर बीए का छात्र था। 16 मई को बड़ी बहन की शादी थी, सिकंदर बहुत खुश था। बहन की शादी के 10 दिन भी नहीं बीते थे कि सिकंदर की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। सिकंदर तीन बहन एवं दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता गांव में ही बढ़ई का कार्य करते हैं और जीवन यापन करते हैं। बड़ा भाई विक्रम पिता के कार्यों में हाथ बंटाता था, छोटा भाई भी कार्यों में सहयोग करता था। बेटे की मौत से मां नगीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग युवक की मौत हार्ट अटैक से होना मान रहे हैं। युवक का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया, पिता उदयराज नम आंखों से दुलारे बेटे को मुखाग्नि दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें