फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईवे के दोनों तरफ मंडी, सड़क संकरी होने से चार घंटे तक का लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर अस्थाई सब्जी मंडी के चलते सड़क संकरी हो गई है। इसके चलते लोगों को रोज करीब चार घंटे तक जाम से जूझना पड़ता है। सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर ठेला खोमचा वाले अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए है।
विज्ञापन

वहीं बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। वैसे तो रह-रहकर दिनभर जाम लगता है। जबकि सुबह छह से 10 बजे तक चार घंटे जाम लगा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार और गर्भवती महिलाओं को हो रहा है।
एनएच-56 से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। जिस जगह पर सब्जी मंडी है उसके पश्चिम तरफ जौनपुर, वाराणसी, होते हुए अन्य शहरों तक लोगों का आवागमन होता है। पूर्व की तरफ बदलापुर चौराहा से होते हुए सिंगरामऊ, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, अयोध्या तक, दक्षिण की तरफ से सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, फूलपुर प्रयागराज तक, उत्तर की तरफ खुटहन, शाहगंज तक आजमगढ़ तक लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

मंडी में सुबह क्षेत्र के कई किसान जहां अपनी सब्जी बेचने आते हैं तो बाहर के भी व्यापारी भी सब्जी खरीदने पहुंचते है। सुबह होते ही खरीददारों की भारी भीड़ लग जाती है। वह बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
जाम से सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को हो रही । क्षेत्र के हर्षित शुक्ला, दीपक तिवारी, संदीप सिंह, मुन्ना शुक्ल, सुभाष तिवारी आदि लोगों ने जाम की समस्याओं से निदान के लिए जिम्मेदारों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें