फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिवाली से 10 दिन पहले ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ने लगी हैं। त्योहार से करीब 57 दिन पहले ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और राजस्थान से मऊ आने वाली कई नियमित ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद हो गई है।
विज्ञापन

दिवाली से 10 दिन पहले की कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ वेटिंग भी तय सीमा पार कर गई है और अब इनमें ‘रिग्रेट’ का स्टेटस दिख रहा है। आमतौर पर वेटिंग टिकट नहीं मिलने पर यात्री तत्काल कोटे का सहारा लेते हैं। हालांकि, रेलवे नियमों के अनुसार नियमित कोटे में वेटिंग सूची निर्धारित सीमा पार करने पर तत्काल कोटे में भी टिकट उपलब्ध नहीं हो पाता।
इससे महानगरों और दूसरे राज्यों में रहने वाले मऊ के हजारों यात्रियों के सामने घर लौटने की चुनौती खड़ी हो गई है। नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण यात्रियों को अब पूजा, दिवाली और छठ के लिए घोषित की जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें संचालित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें