कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में मंगलवार की भूमि विवाद को लेकर दबंगों मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद कच्चे मकान में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया।
मीरा देवी नेवासा पाकर अपने मायके में रह रही थी। उसकी दो बेटियां हैं। भूमि विवाद को लेकर दबंग मंगलवार की सायं उनके घर धमक पड़े। पहले मारपीट किए साथ ही एक बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद घर से बाहर निकालकर कच्चे मकान में आग लगा दी। बेटी रंजना ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।