फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मजदूर की मौत से गुस्साए गांव और घर वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री के अंदर गत मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से घायल श्रमिक की रविवार को बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग  सतहरिया पहुंचे और गेट पर शव रखकर फैक्ट्री में ताला लगा दिया। घरवाले, ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

 पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट में बंद ताला खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी संग्राम चौहान (50) सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम फैक्ट्री में काम करते समय एक ट्रक बैक हो रहा था जिसकी चपेट में आने से
विज्ञापन


वह घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे लेकर इलाहाबाद गए जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू में इलाज के दौरान रविवार को भोर में उसकी मौत हो गई। सुबह बीएचयू से शव लेकर परिवार के लोग सीधे सतहरिया पहुंच गए

और फैक्ट्री के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। शव को गेट के सामने रखकर लोग प्रदर्शन करने लगे। गांव से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन


घर वालों और गांव के लोगों का कहना था कि फैक्ट्री के मालिक मृतक के परिजनों को मुआवजा दें  नहीं तो घटना की एफआईआर दर्ज  की जाए।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद लोगों ने शव पुलिस को सौंपा।

 पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने  फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें