फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद पर्याप्त, कालाबाजारी करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिले की सहकारी समितियों और अधिकृत खाद केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्धता का प्रशासन ने दावा किया है।
विज्ञापन

डीएम ने वितरण के दौरान कुछ स्थानों पर आई तकनीकी समस्या को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में जनपद के लिए 11156 मीट्रिक टन यूरिया और 5697 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरकों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

जुलाई माह में 3459 मीट्रिक टन यूरिया और 2894 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष अब तक 3315 मीट्रिक टन यूरिया और 3605 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है।
वर्तमान में बिक्री केंद्रों पर 1168 मीट्रिक टन यूरिया और 1553 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध हैं, जबकि पीसीएफ के पास 4563 मीट्रिक टन यूरिया और 1535 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक का बफर स्टॉक मौजूद है।
डीएम ने बताया कि खाद वितरण के दौरान कुछ स्थानों से तकनीकी खामी की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु बनाए रखा जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें