फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोगी से अलग हुआ इंजन, 35 मिनट देरी से गई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के सामने वाराणसी से लखनऊ जा रही डाउन मालगाड़ी का इंजन बोगी से अलग होकर पटरी पर आगे चला गया। घटना शनिवार रात नौ बजकर चार मिनट की है। इस दौरान मालगाड़ी 35 मिनट देरी से गई। जानकारी होने पर लोको पायलट ने इंजन पीछे ले जाकर बोगी से जोड़ा। इसके बाद मालगाड़ी लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ जा रही मालगाड़ी एमटीएस जैसे ही रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर पहुंची कि दो बोगी सहित इंजन अन्य बोगियों को छोड़कर आगे बढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर महेश कुमार वर्मा सहित गार्ड व लोको पायलट ने मिलकर किसी तरह इंजन को दो भागों में हुई बोगी से जोड़कर अपने गंतव्य के लिए 9.39 मिनट पर रवाना किया। इस प्रकार मालगाड़ी 35 मिनट तक रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी रही। संयोग थी कि इस दौरान कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं थी अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एसआर सरोज ने बताया कि 35 मिनट बाद मालगाड़ी रवाना हुई थी। इंजन से बोगी कैसे अलग हुई यह नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें