चौकिया धाम परिसर से हटवाया अतिक्रमण
नगर पालिका ने चौकिया धाम परिसर से हटवाया अतिक्रमण
नाली के पीछे रहने के लिए दुकानदारों को दी गई हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर मुख्य गेट से मंदिर तक सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे नाली के पीछे ही दुकान लगाएं। नाली पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के कर्मचारी, जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे तो दुकानदारों में खलबली मच गई। मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने नाली पर पटरा रखकर दुकान सड़क तक फैला ली थी, जिससे सड़क सकरी हो गई थी और आवागमन में परेशानी हो रही थी। यहां दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलें झेलनी पड़ रही थी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, लेखपाल सुरेश यादव पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाया।