जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर कक्ष में हुई। ओमकार नाथ मिश्र ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। स्वामी प्रसाद मिश्रा ने सेवानिवृत्त सृजन राम सींच पर्यवेक्षक के जीपीएफ का भुगतान दो वर्ष से नहीं होने पर चिंता जताई। संरक्षक आरपी पांडेय ने पेंशनरों की एकजुटता पर बल दिया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने पेंशनरों के सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया। संगठन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने पेंशनरों को अपनी समस्या देने का सुझाव दिया। सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी नीतियों की निंदा की। भविष्य में किसी तरह के संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया। पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई राहत एवं कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों पर लगी रोक हटाने की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, केके त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बीबी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शंभूनाथ यादव, नरेंद्र त्रिपाठी, रामअवध लाल, उमाशंकर निषाद, हीरालाल आजाद, लालचंद मौर्या, शेषनाथ सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मंजू रानी, कृपाशंकर उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री राजबली यादव ने किया।