फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने 14 दिन विवि बंद करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वाचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल को पत्रक देकर विवि 14 दिन के लिए बंद करने की मांग की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोव़िड-19 का संक्रमण शुरू हो चुका है। ऐसे में कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। इसका खामियाजा कर्मचारी भुगत रहे है। कोविड की चपेट में आने से संघ के एक पदाधिकारी की मौत हो चुकी। इससे कर्मचारी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

यदि बचाव के उपाय नहीं किए गए तो बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाएंगे। न तो विश्वविद्यालय विभागों को सैनिटराइज करा रहा है और नहीं स्वास्थ परीक्षण कराया गया। केवल कर्मचारियों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा है। जिसका खामियॉजा कर्मचारी भुगत रहा है। कर्मचारी संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय का कार्यालय को 14 दिन तक बंद किया जाए परिसर को पर्याप्त सैनिटाइज कराया जाए और सभी कर्मचारियों के स्वास्थ परी्रक्षण कराकर ही विश्वविद्यालय में कार्य करने की अनुमत दी जा। यदि विश्वविद्यालय ऐसा करता है तो कोविड-19 महामारी की चेन टूट सकती है। जिससे कर्मचारी भयमुक्त होकर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें