फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो गुटों के लोग भिड़े, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव में दो वर्गों के बीच मारपीट से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस की सक्रियता से मामला बड़ा रूप नहीं ले सका। फिलहाल गांव के हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस चक्रमण कर रही है। रविवार को गांव में दो वर्गों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष के लोगों ने गांव के मेराज (27) और याशीन (25) की सोमवार को सुबह बाइक से खरीदारी के लिए बदलापुर जाते समय पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों ने अपनी आप बीती घर आकर परिजनों को बताई। घटना से आक्रोशित परिजन दूसरे पक्ष पर जवाबी कार्रवाई के लिए लामबंद होने लगे। किसी ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, अपराह्न में एक वर्ग के लोगों के गोलबंद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
बच्चों के विवाद में मारपीट, आठ घायल
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में रविवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में लाठी-डंडा और ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देख सीएचसी से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है। कृष्णापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान ईश्वरदेव निषाद और उनके पड़ोसी समर बहादुर के घर के बच्चो के बीच बकरी चराने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। आपस में हुई मारपीट में एक पक्ष के ईश्वरदेव, शशिकांत, श्रीचंद्र, छविराज व दूसरे पक्ष के समर बहादुर, सूरज, सुरेश व मंगूराम घायल हो गए। सूरज और शशिकांत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें